कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयंसेवियों और स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके योगदान को सम्मान देना था। समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, जनसेवा और सामाजिक विकास के कार्यों में स्वयंसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी स्वयंसेवियों और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम में नव वर्ष के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गईं और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
समारोह में समिति के पदाधिकारी, स्वयंसेवी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
