District Level Orientation with DM Basti
District Level Orientation
‘संपूर्ण सुरक्षा रणनीति’ पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित
अम्बुज कुमार यादव (सचिव) ग्रामीण विकास सेवा समिति
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘संपूर्ण सुरक्षा रणनीति’ पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित
जनपद बस्ती में जिलाधिकारी महोदया कृतिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संपूर्ण सुरक्षा रणनीति’ विषय पर जिला स्तरीय अधिवक्ता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी महोदया कृतिका ज्योत्सना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री सार्थक अग्रवाल जी द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, बस्ती ने मीटिंग हॉल में दीप जलाकर किया गया | कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में किया गया।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर/उपमुख्य चिकित्साधिकारी, जिला क्षयरोग अधिकारी, दिशा बस्ती डिविजन, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, मेडिकल कॉलेज, एआरटी सेण्टर, ओएसटी सेण्टर, पीपीटीसीटी, आईसीटीसी, ग्रामीण विकास सेवा समिति, उम्मीद संस्था तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों एवं नकारात्मक सोच को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एचआईवी केवल शहरी क्षेत्रों की समस्या नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि जोखिमग्रस्त समूहों तक प्रभावी पहुँच बनाकर उन्हें समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाओं से जोड़ा जाए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे संक्रमण की रोकथाम प्रभावी ढंग से की जा सके।
मुख्य चिकित्साधिकारी, बस्ती ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, जांच एवं परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खंड में चरणबद्ध रूप से उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला के दौरान अखिलेश सिंह कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर द्वारा एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, जांच एवं उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही प्रतिभागियों को समाज में सही जानकारी प्रसारित कर जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विकास खंड में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यशालाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया |
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के संवेदनशील वर्गों को सुरक्षित रखते हुए एचआईवी संक्रमण की रोकथाम एवं जन-जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी विभागों की भूमिका सराहनीय रही।
